Showing posts with label Hindi. Show all posts
Showing posts with label Hindi. Show all posts

गणित का सूत्र'

एक राजा ने बहुत ही सुंदर ''महल'' बनावाया और महल के मुख्य द्वार पर एक ''गणित का सूत्र'' लिखवाया और एक घोषणा की कि इस सूत्र से यह 'द्वार खुल जाएगा और जो भी इस ''सूत्र'' को ''हल'' कर के ''द्वार'' खोलेगा में उसे अपना उत्तराधीकारी घोषित कर दूंगा।

राज्य के बड़े बड़े गणितज्ञ आये और सूत्र देखकर लोट गए, किसी को कुछ समझ नहीं आया। आख़री दिन आ चुका था उस दिन 3 लोग आये और कहने लगे हम इस सूत्र को हल कर देंगे। उसमे 2 तो दूसरे राज्य के बड़े गणितज्ञ अपने साथ बहुत से पुराने गणित के सूत्रो की पुस्तकों सहित आये। लेकिन एक व्यक्ति जो ''साधक'' की तरह नजर आ रहा था सीधा साधा कुछ भी साथ नहीं लाया था। उसने कहा मै यहां बैठा हूँ पहले इन्हें मौक़ा दिया जाए। दोनों गहराई से सूत्र हल करने में लग गए लेकिन द्वार नहीं खोल पाये और अपनी हार मान ली।

अंत में उस साधक को बुलाया गया और कहा कि आपका सूत्र हल करिये समय शुरू हो चुका है। साधक ने आँख खोली और सहज मुस्कान के साथ 'द्वार' की ओर गया। साधक ने धीरे से द्वार को धकेला और यह क्या? द्वार खुल गया, राजा ने साधक से पूछा - आप ने ऐसा क्या किया?

साधक ने बताया जब में 'ध्यान' में बैठा तो सबसे पहले अंतर्मन से आवाज आई, कि पहले ये जाँच तो कर ले कि सूत्र है भी या नहीं। इसके बाद इसे हल ''करने की सोचना'' और मैंने वही किया! कई बार जिंदगी में कोई ''समस्या'' होती ही नहीं और हम ''विचारो'' में उसे बड़ा बना लेते है।

पता ही नहीं चला

*पता ही नहीं चला*

समय चला , पर कैसे चला,
पता ही नहीं चला ,
ज़िन्दगी की आपाधापी में ,
कब निकली उम्र हमारी यारो ,
*पता ही नहीं चला ,*

कंधे पर चढ़ने वाले बच्चे ,
कब कंधे तक आ गए ,
*पता ही नहीं चला ,*

किराये के घर से शुरू हुआ था सफर अपना ,
कब अपने घर तक आ गए ,
*पता ही नहीं चला ,*

साइकिल के पैडल मारते हुए                      हांफते थे उस वक़्त,
कब हम कारों में घूमने लगे हैं ,
*पता ही नहीं चला ,*

कभी थे जिम्मेदारी हम माँ बाप की ,
कब बच्चों के लिए हुए जिम्मेदार हम ,
*पता ही नहीं चला ,*

एक दौर था जब दिन में भी
बेखबर सो जाते थे ,
कब उड़ गई रातों की नींद ,
*पता ही नहीं चला ,*

जिन काले घने बालों पर
इतराते थे हम कभी,
कब सफेद होना शुरू हो गए ,
*पता ही नहीं चला ,*

दर दर भटके थे नौकरी की खातिर ,
कब रिटायर होने का समय आ गया ,
*पता ही नहीं चला ,*

बच्चों के लिए कमाने बचाने में  
इतने मशगूल हुए हम ,
कब बच्चे हमसे हो गए दूर ,
*पता ही नहीं चला ,*

भरे पूरे परिवार से सीना चौड़ा रखते थे हम ,
अपने भाई बहनों पर गुमान था ,
उन सब का साथ छूट गया ,
कब परिवार हम दो पर सिमट गया ,
*पता ही नहीं चला ,*

फिर सोच रहे थे कुछ अपने
लिए करे ,
पर कब शरीर ने साथ देना बंद कर दिया ,
*पता ही नहीं चला ,*

अपने लिए जीना सीख लो दोस्तों
नहीं तो मौत आने पर कहोगे
जिंदगी कब हाथ से फिसल गई
*पता ही नहीं चला*

महान आत्माओ की विचार धारा ।

महान विचार
मैं आपसे शादी करना चाहती
हूँ"-एक विदेशी महिला ने विवेकानंद से
कहा
विवेकानंद ने पूछा-"क्यों देवी पर मैं तो ब्रह्मचारी हूँ?"
महिला ने जवाब दिया-"क्योंकि मुझे आपके जैसा ही एक पुत्र
चाहिए,
जो पूरी दुनिया में मेरा नाम रौशन करे और वो केवल आपसे शादी
करके
ही मिल सकता है मुझे"
"इसका और एक उपाय है"-विवेकानंद कहते हैं
विदेशी महिला पूछती है-"क्या?"
विवेकानंद ने मुस्कुराते हुए कहा-"आप मुझे ही अपना पुत्र मान
लीजिये
और आप मेरी माँ बन जाइए ऐसे में आपको मेरे जैसा पुत्र भी मिल
जाएगा और मुझे अपना ब्रह्मचर्य भी नही तोड़ना पड़ेगा"
महिला हतप्रभ होकर विवेकानंद को ताकने लगी और रोने लग गयी,
ये होती है महान आत्माओ की विचार धारा ।

"पूरे  समुंद्र  का  पानी  भी एक  जहाज  को  नहीं डुबा  सकता,  जब  तक पानी को जहाज  अन्दर  न आने दे।
            
इसी  तरह  दुनिया  का कोई  भी  नकारात्मक विचार  आपको  नीचे नहीं  गिरा  सकता,  जब तक  आप  उसे  अपने अंदर  आने  की  अनुमति न  दें।"

अमीर दिल का होना..

_*🙏👇गज़ब का संदेश 👇🙏*_

_*दुनिया के सबसे धनवान व्यक्ति बिल गेट्स से किसी ने पूछा - 'क्या इस धरती पर आपसे भी अमीर कोई है ?*_

_*बिल गेट्स ने जवाब दिया - हां, एक व्यक्ति इस दुनिया में मुझसे भी अमीर है।*_

_*कौन ---!!!!!*_

_*बिल गेट्स ने बताया:*_
_*एक समय मे जब मेरी प्रसिद्धि और अमीरी के दिन नहीं थे, मैं न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर था.. वहां सुबह सुबह अखबार देख कर, मैंने एक अखबार खरीदना चाहा,पर मेरे पास खुदरा पैसे नहीं थे.. सो, मैंने अखबार लेने का विचार त्याग कर उसे वापस रख दिया.. अखबार बेचने वाले लड़के ने मुझे देखा, तो मैंने खुदरा पैसे/सिक्के न होने की बात कही.. लड़के ने अखबार देते हुए कहा - यह मैं आपको मुफ्त में देता हूँ..*_

_*बात आई-गई हो गई.. कोई तीन माह बाद संयोगवश उसी एयरपोर्ट पर मैं फिर उतरा और अखबार के लिए फिर मेरे पास सिक्के नहीं थे।उस लड़के ने मुझे फिर से अखबार दिया, तो मैंने मना कर दिया। मैं ये नहीं ले सकता.. उस लड़के ने कहा, आप इसे ले सकते हैं, मैं इसे अपने प्रॉफिट के हिस्से से दे रहा हूँ.. मुझे नुकसान नहीं होगा। मैंने अखबार ले लिया......*_

_*19 साल बाद अपने प्रसिद्ध हो जाने के बाद एक दिन मुझे उस लड़के की याद आयी और मैंने उसे ढूंढना शुरू किया। कोई डेढ़ महीने खोजने के बाद आखिरकार वह मिल गया। मैंने पूछा - क्या तुम मुझे पहचानते हो ?*_

_*लड़का - हां, आप मि. बिल गेट्स हैं.*_

_*गेट्स - तुम्हे याद है, कभी तुमने मुझे फ्री में अखबार दिए थे ?*_

_*लड़का - जी हां, बिल्कुल.. ऐसा दो बार हुआ था..*_

_*गेट्स- मैं तुम्हारे उस किये हुए की कीमत अदा करना चाहता हूँ.. तुम अपनी जिंदगी में जो कुछ चाहते हो, बताओ, मैं तुम्हारी हर जरूरत पूरी करूंगा..*_

_*लड़का - सर, लेकिन क्या आप को नहीं लगता कि, ऐसा कर के आप मेरे काम की कीमत अदा नहीं कर पाएंगे..*_

_*गेट्स - क्यूं ..!!!*_

_*लड़का - मैंने जब आपकी मदद की थी, मैं एक गरीब लड़का था, जो अखबार बेचता था..*_
_*आप मेरी मदद तब कर रहे हैं, जब आप इस दुनिया के सबसे अमीर और सामर्थ्य वाले व्यक्ति हैं.. फिर, आप मेरी मदद की बराबरी कैसे करेंगे...!!!*_

_*बिल गेट्स की नजर में, वह व्यक्ति दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति से भी अमीर था,*_ _*क्योंकि-----*_
_*"किसी की मदद करने के लिए, उसने अमीर होने का इंतजार नहीं किया था "....🙏*_
अमीरी पैसे से नहीं दिल से होती है दोस्तों किसी की मदद करने के लिए अमीर दिल का होना भी बहुत जरूरी है ☺

सोने का सिक्का

एक गाँव में एक ब्राह्मण रहता था, उसकी बुद्धि की ख्याति दूर दूर तक फैली थी।
.
एक बार वहाँ के राजा ने उसे चर्चा पर बुलाया। काफी देर चर्चा के बाद राजा ने कहा –
.
“महाशय, आप बहुत ज्ञानी है, इतने पढ़े लिखे है पर आपका लड़का इतना मूर्ख क्यों है ? उसे भी कुछ सिखायें।
.
उसे तो सोने चांदी में मूल्यवान क्या है यह भी नहीं पता॥” यह कहकर राजा जोर से हंस पड़ा..
ब्राह्मण  को बुरा लगा, वह घर गया व लड़के से पूछा “सोना व चांदी में अधिक मूल्यवान क्या है ?”
.
“सोना”, बिना एक पल भी गंवाए उसके लड़के ने कहा।
.
“तुम्हारा उत्तर तो ठीक है, फिर राजा ने ऐसा क्यूं कहा-? सभी के बीच मेरी खिल्ली भी उड़ाई।”
.
लड़के के समझ मे आ गया, वह बोला “राजा गाँव के पास एक खुला दरबार लगाते हैं,
.
जिसमें सभी प्रतिष्ठित व्यक्ति  शामिल होते हैं। यह दरबार मेरे स्कूल जाने के मार्ग मे ही पड़ता है।
.
मुझे देखते ही बुलवा लेते हैं, अपने एक हाथ में सोने का व दूसरे में चांदी का सिक्का रखकर, जो अधिक मूल्यवान है वह ले लेने को कहते हैं...

और मैं चांदी का सिक्का ले लेता हूं। सभी ठहाका लगाकर हंसते हैं व मज़ा लेते हैं। ऐसा तक़रीबन हर दूसरे दिन होता है।”
.
“फिर तुम सोने का सिक्का क्यों नहीं उठाते, चार लोगों के बीच अपनी फजिहत कराते हो व साथ मे मेरी भी❓”
.
लड़का हंसा व हाथ पकड़कर पिता  को अंदर ले गया

और कपाट से एक पेटी निकालकर दिखाई जो चांदी के सिक्कों से भरी हुई थी।
.
यह देख वो   ब्राह्मण हतप्रभ रह गया।
.
लड़का बोला “जिस दिन मैंने सोने का सिक्का उठा लिया उस दिन से यह खेल बंद हो जाएगा।
.
वो मुझे मूर्ख समझकर मज़ा लेते हैं तो लेने दें, यदि मैं बुद्धिमानी दिखाउंगा तो कुछ नहीं मिलेगा। ब्राह्मण का बेटा हूँ अक़्ल से काम लेता हूँ
.
मूर्ख होना अलग बात है
और मूर्ख समझा जाना अलग..

स्वर्णिम मॊके का फायदा उठाने से बेहतर है, हर मॊके को स्वर्ण में तब्दील करना।
.
ब्राह्मण की बुद्धी पे शक मत करना!!
    
जय परशुरामजी जी

कुछ समस्याएं रहेंगी ही रहेंगी ….

📘📘 *प्रेरक कथा*📕📕

    🐪🐪  सौ  ऊंट  🐪🐪

किसी  शहर  में, एक आदमी प्राइवेट  कंपनी  में  जॉब  करता था . वो  अपनी  ज़िन्दगी  से  खुश  नहीं  था , हर  समय  वो  किसी  न  किसी  समस्या  से  परेशान  रहता  था .

एक बार  शहर  से  कुछ  दूरी  पर  एक  महात्मा  का  काफिला  रुका . शहर  में  चारों  और  उन्ही की चर्चा  थी.

बहुत  से  लोग  अपनी  समस्याएं  लेकर  उनके  पास  पहुँचने  लगे ,
उस आदमी  ने  भी  महात्मा  के  दर्शन  करने  का  निश्चय  किया .

छुट्टी के दिन  सुबह -सुबह ही उनके  काफिले  तक  पहुंचा . बहुत इंतज़ार  के  बाद उसका  का  नंबर  आया .

वह  बाबा  से  बोला  ,” बाबा , मैं  अपने  जीवन  से  बहुत  दुखी  हूँ , हर  समय  समस्याएं  मुझे  घेरी  रहती  हैं , कभी ऑफिस  की  टेंशन  रहती  है , तो  कभी  घर  पर  अनबन  हो  जाती  है , और  कभी  अपने  सेहत  को  लेकर  परेशान रहता  हूँ ….

बाबा  कोई  ऐसा  उपाय  बताइये  कि  मेरे  जीवन  से  सभी  समस्याएं  ख़त्म  हो  जाएं  और  मैं  चैन  से  जी सकूँ ?

बाबा  मुस्कुराये  और  बोले , “ पुत्र  , आज  बहुत देर  हो  गयी  है  मैं  तुम्हारे  प्रश्न  का  उत्तर  कल  सुबह दूंगा … लेकिन क्या  तुम  मेरा  एक  छोटा  सा  काम  करोगे …?”

“हमारे  काफिले  में  सौ ऊंट  🐪 हैं  ,
मैं  चाहता हूँ  कि  आज  रात  तुम  इनका  खयाल  रखो …
जब  सौ  के  सौ  ऊंट 🐪  बैठ  जाएं  तो  तुम   भी  सो  जाना …”,

ऐसा कहते  हुए   महात्मा👳  अपने  तम्बू  में  चले  गए ..

अगली  सुबह  महात्मा उस आदमी  से  मिले  और  पुछा , “ कहो  बेटा , नींद  अच्छी  आई .”

वो  दुखी  होते  हुए  बोला :
“कहाँ  बाबा , मैं  तो  एक  पल  भी  नहीं  सो  पाया. मैंने  बहुत  कोशिश  की  पर  मैं  सभी  ऊंटों🐪  को  नहीं  बैठा  पाया , कोई  न  कोई  ऊंट 🐪 खड़ा  हो  ही  जाता …!!!

बाबा बोले  , “ बेटा , कल  रात  तुमने  अनुभव  किया कि  चाहे  कितनी  भी  कोशिश  कर  लो  सारे  ऊंट  🐪 एक  साथ  नहीं  बैठ  सकते …

तुम  एक  को  बैठाओगे  तो  कहीं  और  कोई  दूसरा  खड़ा  हो  जाएगा.

इसी  तरह  तुम एक  समस्या  का  समाधान  करोगे  तो  किसी  कारणवश  दूसरी खड़ी हो  जाएगी ..

पुत्र  जब  तक  जीवन  है  ये समस्याएं  तो  बनी  ही  रहती  हैं … कभी  कम  तो  कभी  ज्यादा ….”

“तो  हमें  क्या  करना चाहिए  ?” , आदमी  ने  जिज्ञासावश  पुछा .

“इन  समस्याओं  के  बावजूद  जीवन  का  आनंद  लेना  सीखो …

कल  रात  क्या  हुआ ?
1) कई  ऊंट 🐪  रात होते -होते  खुद ही  बैठ  गए  ,
2) कई  तुमने  अपने  प्रयास  से  बैठा  दिए ,
3) बहुत  से  ऊंट 🐪 तुम्हारे  प्रयास  के  बाद  भी  नहीं बैठे … और बाद  में  तुमने  पाया  कि उनमे से कुछ खुद ही  बैठ  गए ….

कुछ  समझे ….??

समस्याएं  भी  ऐसी  ही  होती  हैं..

1) कुछ  तो  अपने आप ही ख़त्म  हो  जाती  हैं ,
2) कुछ  को  तुम  अपने  प्रयास  से  हल  कर लेते  हो …
3) कुछ  तुम्हारे  बहुत  कोशिश  करने  पर   भी  हल  नहीं  होतीं ,

ऐसी  समस्याओं  को   समय  पर  छोड़  दो …
उचित  समय  पर  वे खुद  ही  ख़त्म  हो  जाती  हैं.!!

जीवन  है, तो  कुछ समस्याएं रहेंगी  ही  रहेंगी ….
पर  इसका  ये  मतलब  नहीं  की  तुम  दिन  रात  उन्ही  के  बारे  में  सोचते  रहो …

समस्याओं को  एक  तरफ  रखो 
और  जीवन  का  आनंद  लो…

चैन की नींद सो …

जब  उनका  समय  आएगा  वो  खुद  ही  हल  हो  जाएँगी"...

🌱🌱🌱🌱🌱🌱🌱🌱

*बिंदास मुस्कुराओ 😊क्या ग़म है ..*
*ज़िन्दगी में टेंशन😁 किसको कम है ...*

*अच्छा या बुरा तो केवल भ्रम है ...*
*जिन्दगी का नाम ही कभी ख़ुशी कभी ग़म है ..*

सभ्यता का दामन

વાંચવા યોગ્ય.....

एक बार एक इंटरव्यू में *नसीरुद्दीन शाह* ने कहा कि *अमिताभ बच्चन* का सार्थक सिनेमा में खास योगदान नहीं रहा क्योंकि वो विशुद्ध *व्यावसायिक अभिनेता* हैं।

इसके बाद एक पत्रकार ने *अमिताभ बच्चन* को यह बात बताई और उनकी प्रतिक्रिया चाही।

बच्चन ने कहा" जब *नसीरुद्दीन शाह* के जैसा *अंतर राष्ट्रीय अभिनेता कुछ कहता है तो आत्म मंथन करना चाहिये,प्रतिक्रिया नहीं देना चाहिये*"

एक दफा *गुलज़ार* से किसी ने उनके पांच सबसे पसंदीदा गीतकारों के नाम पूछे।

*गुलज़ार* ने पांच गीतकार गिनवा दिये, उसमे *जावेद अख्तर* का नाम नहीं था।

फिर क्या था एक पत्रकार ने ये बात *जावेद अख्तर* को बताई और प्रतिक्रिया चाही।

जावेद अख्तर ने कहा *"इस बात पर बस मैं ये कह सकता हूँ कि गुलज़ार साहब की लिस्ट में जगह पाने के लिए मुझे अभी और मेहनत करना होगा  "*

_*बोलना और प्रतिक्रिया करना जरूरी है लेकिन संयम और सभ्यता का दामन नहीं छूटना चाहिये।*_

ये ही सहिष्णुता है।

कभी-कभी जीवन में सख्त कदम

💫✍एक  बार  एक  बुजुर्ग  की  तबियत  खराब  हो  गई और  उन्हें  अस्पताल  में दाखिल  कराना  पड़ा। वहां पता  लगा  कि  उन्हें  कोई गम्भीर  बीमारी  है  हालांकि ये  छूत  की  बीमारी  नही  है, पर  फिर  भी  इनका  बहुत ध्यान  रखना  पड़ेगा।

कुछ  समय  बाद  वो  घर  आ गए। पूरे  समय  के  लिए नौकर  और  नर्स  रख  लिए गए।
धीरे- धीरे  उनके  पोतों  ने उनके  कमरे  में  आना  बंद कर  दिया।
बेटा- बहू  भी  ज्यादातर अपने  कमरे  में  रहते।
बुजुर्ग  को  अच्छा  नहीं लगता  था  लेकिन  कुछ कहते  नही  थे।

एक  दिन  वो  कमरे  के  बाहर टहल  रहे  थे  तभी  उनके बेटे -बहू  की  आवाज़  आई। बहू  कह  रही  थी  कि पिताजी  को  किसी  वृद्धाश्रम या  किसी  अस्पताल  के प्राइवेट  कमरे मे  एडमिट  करा  दें   कहीं  बच्चे  भी बीमार  न  हो  जाए...!!

बेटे  ने  कहा  -कह  तो  तुम ठीक  रही  हो , आज  ही पिताजी  से  बात  करूंगा।

पिता  चुपचाप  अपने  कमरे में  लौट  आए, सुनकर  दुख तो  बहुत  हुआ  पर  उन्होंने मन  ही  मन  कुछ  सोच लिया।

शाम  को  बेटा  कमरे  में आया  तो  पिताजी  बोले  -अरे  मैं  तुम्हें  ही  याद  कर रहा  था , कुछ  बात  करनी है।

बेटा  बोला  - पिताजी  मुझे भी  आपसे  कुछ  बात  करनी है।

आप  बताओ  -क्या  बात  हैं .?

तो  पिताजी  - बोले  तुम्हें  तो पता  ही  है  कि  मेरी  तबियत ठीक  नहीं  रहती, इसलिए अब  मै  चाहता  हूं  कि  मैं अपना  बचा  जीवन  मेरे  जैसे बीमार, असहाय , बेसहारा बुजुर्गों  के  साथ  बिताऊं।

सुनते  ही  बेटा  मन  ही  मन खुश  हो  गया  कि  उसे  तो कहने  की  जरूरत  नहीं पड़ी।  पर  दिखावे  के  लिए उसने  कहा,  ये  क्या  कह रहे  हो  पिताजी ...!!
आपको  यहां  रहने  में  क्या दिक्कत  है?

तब  बुजुर्ग  बोले  -नही  बेटे, मुझे  यहां  रहने  में  कोई तकलीफ  नहीं , लेकिन  यह कहने  में  मुझे  तकलीफ  हो रही  है  कि  तुम  अब  अपने रहने  की  व्यवस्था  कहीं और  कर  लो, मैने  निश्चय कर  लिया  है  कि  मै  इस बंगले  को  #वृद्धाश्रम बनाऊंगा ।

यहां  कुछ  असहाय  और बेसहारों  की  देखरेख  करते हुए  अपना  जीवन  व्यतीत करूंगा।

अरे  हाँ  तुम  भी  कुछ  कहना चाहते  थे  बताओ  क्या  बात थी...?

कमरे  में  चुप्पी  थी...

🙏कभी-कभी  जीवन  में सख्त  कदम  उठाने  की जरूरत  होती  है

*संगत का असर*

*संगत का असर*
एक बार एक भंवरे की मित्रता एक गोबरी कीड़े के साथ हो गई ,
कीड़े ने भंवरे से कहा कि भाई  तुम मेरे सबसे अच्छे मित्र हो
इस लिये मेरे यहाँ भोजन पर आओ 😊अब अगले दिन भंवरा सुबह सुबह तैयार हो गया और अपने बच्चो के साथ
गोबरी कीड़े के यहाँ भोजन के लिये पहुँचा
कीड़ा भी उन को देखकर बहुत खुश हुआ और सब का आदर करके भोजन परोसा।
भोजन में गोबर की गोलियां परोसी गई और कीड़े ने कहा कि खाओ भाई रुक क्यों गए।,
भंवरा सोच में पड़ गया
कि मैने बुरे का संग किया
इस लिये मुझे तो
गोबर खाना ही पड़ेगा।
भंवरा ने सोचा की ये मुझे इस का संग करने से
मिला और फल भी पाया
अब इस को भी मेरे संग का फल मिलना चाहिये..
भंवरा बोला भाई
आज तो में आप के यहाँ
भोजन के लिये आया
अब तुम कल मेरे यहाँ आओगे..
अगले दिन कीड़ा तैयार होकर भंवरे के यहाँ पहुँचा ,
भवरे ने कीड़े को उठा कर
गुलाब के फूल में बिठा दिया और रस पिलाया,
कीड़े ने खूब फूलो का रस पिया और मजे  किये अपने मित्र का धन्यवाद किया और कहाँ मित्र तुम तो बहुत अच्छी जगह रहते हो
और अच्छा खाते हो..
इस के बाद कीड़े ने सोचा क्यों न अब में यहीं रहूँ और ये सोच कर यही फूल में बैठा रहा
इतने में ही पास के मंदिर
का पुजारी आया और फूल तोड़ कर ले गया
और चढ़ा दिया इस को प्रभु चरणों में..
कीड़े को भगवान के दर्शन भी हुवे और उनके चरणों में बैठा।
इस के बाद सन्ध्या में
पुजारी ने सारे फूल इक्कठा किये और गंगा जी में छोड़ दिए,
कीड़ा गंगा की लहरों पर
लहर रहा था और अपनी किस्मत पर हैरान था
कि कितना पूण्य हो गया
इतने में ही भंवरा उड़ता हुवा
कीड़े के पास आया और बोला  मित्र अब बताओ क्या हाल है?
कीड़ा बोला भाई अब जन्म जन्म के पापो से
मुक्ति हो चुकी है जहाँ गंगा जी में मरने के बाद
अस्थियो को छोड़ा जाता है
वहाँ में जिन्दा ही आ गया हूं
ये सब मुझे तेरी मित्रता और अच्छी संगत का ही फल मिला है और ख़ुशी से निहाल हूं 😊
तेरा धन्यवाद !! जिस को में अपनी जन्नत समझता था वो गन्दगी थी और जो तेरी वजह से मिला
ये ही स्वर्ग है.. 😊
किसी महात्मा ने सही कहा है:

*जैसे संग करोगे वैसे बन जाअोगे*

*शराबी का संग करोगे शराबी बन जाओगे*
*जुआरी का संग करोगे जुआरी बन जाओगे*
*स्वार्थी या संग करोगे स्वार्थी बन जाओगे*
*दानी का संग करोगे दानी बन जाओगे*
*संतो,भक्तो का संग करोगे*
*तो प्रभु नाम मीठा*
*लगने लग जायेगा*
*प्रभु से प्रेम हो जायेगा*
*जैसी संगत वैसी रंगत*!!
🙏जय श्रीकृष्ण🙏

इच्छा होती थी कि मैं भी..

🐿एक गिलहरी रोज अपने काम पर समय से आती थी और अपना काम पूरी मेहनत और ईमानदारी से करती थी❗

गिलहरी जरुरत से ज्यादा काम कर के भी खूब खुश थी❗

क्यों कि उसके मालिक, जंगल के राजा शेर ने उसे दस बोरी अखरोट देने का वादा कर रखा था❗

गिलहरी काम करते करते थक जाती थी तो सोचती थी , कि थोडी आराम कर लूँ , वैसे ही उसे याद आता कि शेर उसे दस बोरी अखरोट देगा❗
गिलहरी फिर काम पर लग जाती❗
गिलहरी जब दूसरे गिलहरीयों को खेलते देखती थी, तो उसकी
भी इच्छा होती थी कि मैं भी खेलूं , पर उसे अखरोट याद आ जाता, और वो फिर काम पर लग जाती❗

*ऐसा नहीं कि शेर उसे अखरोट नहीं देना चाहता था, शेर बहुत ईमानदार था❗*

ऐसे ही समय बीतता रहा ....
एक दिन ऐसा भी आया जब जंगल के राजा शेर ने गिलहरी को दस बोरी अखरोट दे कर आज़ाद कर दिया❗

*गिलहरी अखरोट के पास बैठ कर सोचने लगी कि अब अखरोट मेरे किस काम के❓*

पूरी जिन्दगी काम करते - करते दाँत तो घिस गये, इन्हें खाऊँगी कैसे❗

*यह कहानी आज जीवन की हकीकत बन चुकी है❗*

इन्सान अपनी इच्छाओं का त्याग करता है,
पूरी ज़िन्दगी नौकरी, व्योपार, और धन कमाने में बिता देता है❗

*60 वर्ष की उम्र में जब वो सेवा निवृत्त होता है, तो उसे उसका जो फन्ड मिलता है, या बैंक बैलेंस होता है, तो उसे भोगने की क्षमता खो चुका होता है❗*

तब तक जनरेशन बदल चुकी होती है,
परिवार को चलाने वाले बच्चे आ जाते है❗

क्या इन बच्चों को इस बात का अन्दाजा लग पायेगा की इस फन्ड, इस बैंक बैलेंस के लिये : -

      *कितनी इच्छायें मरी होंगी❓*
      *कितनी तकलीफें मिली होंगी❓*
       *कितनें सपनें अधूरे रहे होंगे❓*

क्या फायदा ऐसे फन्ड का, बैंक  बैलेंस का, जिसे पाने के लिये पूरी ज़िन्दगी लग जाये और मानव उसका
भोग खुद न कर सके❗

*इस धरती पर कोई ऐसा अमीर अभी तक पैदा नहीं हुआ जो बीते हुए समय को खरीद सके❗*

इस लिए हर पल को खुश होकर जियो व्यस्त रहो,
पर साथ में मस्त रहो सदा स्वस्थ रहो❗

                    मौज लो, रोज लो❗
              नहीं मिले तो खोज लो‼

   BUSY पर BE-EASY भी रहो❗

पसंद आये तो शेयर करे

कर्म ऐसे करें कि..

⭕ *कर्मों का हिसाब देना पड़ता है शायद*

🔷 एक सेठ जी बहुत ही दयालु थे । धर्म-कर्म में यकीन करते थे ।
उनके पास जो भी व्यक्ति उधार मांगने आता,
वे उसे मना नहीं करते थे ।

सेठ जी मुनीम को बुलाते और जो उधार मांगने वाला व्यक्ति होता उससे पूछते कि *"भाई ! तुम उधार कब लौटाओगे ?*

*इस जन्म में या फिर अगले जन्म में ?"*

🔷 जो लोग ईमानदार होते वो कहते - "सेठ जी !
हम तो इसी जन्म में आपका कर्ज़ चुकता कर देंगे ।"

और कुछ लोग जो ज्यादा चालक व बेईमान होते वे कहते - "सेठ जी !
हम आपका कर्ज़ अगले जन्म में उतारेंगे ।"

और अपनी चालाकी पर वे मन ही मन खुश होते कि "क्या मूर्ख सेठ है !

अगले जन्म में उधार वापसी की उम्मीद लगाए बैठा है ।"

ऐसे लोग मुनीम से पहले ही कह देते कि वो अपना कर्ज़ अगले जन्म में लौटाएंगे

और मुनीम भी कभी किसी से कुछ पूछता नहीं था ।
जो जैसा कह देता मुनीम वैसा ही बही में लिख लेता ।

🔷 एक दिन एक चोर भी सेठ जी के पास उधार मांगने पहुँचा ।
उसे भी मालूम था कि सेठ अगले जन्म तक के लिए रकम उधार दे देता है ।

हालांकि उसका मकसद उधार लेने से अधिक सेठ की तिजोरी को देखना था ।

चोर ने सेठ से कुछ रुपये उधार मांगे, सेठ ने मुनीम को बुलाकर उधार देने को कहा ।

मुनीम ने चोर से पूछा - "भाई !
इस जन्म में लौटाओगे या अगले जन्म में ?"

🔷 चोर ने कहा - "मुनीम जी ! मैं यह रकम अगले जन्म में लौटाऊँगा ।"

🔷 मुनीम ने तिजोरी खोलकर पैसे उसे दे दिए ।

चोर ने भी तिजोरी देख ली और तय कर लिया कि इस मूर्ख सेठ की तिजोरी आज रात में उड़ा दूँगा ।

वो रात में ही सेठ के घर पहुँच गया और वहीं भैंसों के तबेले में छिपकर सेठ के सोने का इन्तजार करने लगा ।

अचानक चोर ने सुना कि भैंसे आपस में बातें कर रही हैं और वह चोर भैंसों की भाषा ठीक से समझ पा रहा है ।

🔷 एक भैंस ने दूसरी से पूछा - "तुम तो आज ही आई हो न, बहन !"

उस भैंस ने जवाब दिया - “हाँ, आज ही सेठ के तबेले में आई हूँ, सेठ जी का पिछले जन्म का कर्ज़ उतारना है और तुम कब से यहाँ हो ?”

उस भैंस ने पलटकर पूछा तो पहले वाली भैंस ने बताया - "मुझे तो तीन साल हो गए हैं, बहन ! मैंने सेठ जी से कर्ज़ लिया था यह कहकर कि अगले जन्म में लौटाऊँगी ।

सेठ से उधार लेने के बाद जब मेरी मृत्यु हो गई तो मैं भैंस बन गई और सेठ के तबेले में चली आयी ।

अब दूध देकर उसका कर्ज़ उतार रही हूँ ।
जब तक कर्ज़ की रकम पूरी नहीं हो जाती तब तक यहीं रहना होगा ।”

🔷 चोर ने जब उन भैंसों की बातें सुनी तो होश उड़ गए और वहाँ बंधी भैंसों की ओर देखने लगा ।

वो समझ गया कि *उधार चुकाना ही पड़ता है,*

*चाहे इस जन्म में या फिर अगले जन्म में उसे चुकाना ही होगा ।*

वह उल्टे पाँव सेठ के घर की ओर भागा और जो कर्ज़ उसने लिया था उसे फटाफट मुनीम को लौटाकर रजिस्टर से अपना नाम कटवा लिया ।

🐘🐫🐪🐅🐆🦍🐂

🔶 *हम सब इस दुनिया में इसलिए आते हैं*

*क्योंकि हमें किसी से लेना होता है तो किसी का देना होता है ।*

इस तरह से प्रत्येक को कुछ न कुछ लेने देने के हिसाब चुकाने होते हैं ।

इस कर्ज़ का हिसाब चुकता करने के लिए इस दुनिया में कोई बेटा बनकर आता है
तो कोई बेटी बनकर आती है,
कोई पिता बनकर आता है,
तो कोई माँ बनकर आती है,
कोई पति बनकर आता है,
तो कोई पत्नी बनकर आती है,
कोई प्रेमी बनकर आता है,
तो कोई प्रेमिका बनकर आती है,
कोई मित्र बनकर आता है,
तो कोई शत्रु बनकर आता है,
कोई पढ़ोसी बनकर आता है तो कोई रिश्तेदार बनकर आता है ।

चाहे दुःख हो या सुख हिसाब तो सबको देना ही पड़ता हैं ।
ये प्रकृति का नियम है

🙏   🙏

इसलिए अपने कर्म ऐसे करें कि वोलौटकर आपके पास जरूर आएंगे।